शाहजहांपुर: अल्हागंज के सीपी डेयरी के पास वाहन से टकराकर बाइक सवार की हुई मौत, रविवार को शव का हो रहा है पोस्टमार्टम
थाना अल्हागंज क्षेत्र के चिलूआ गांव निवासी 40 साल के दुर्गेश पांडेय शनिवार की शाम किसी काम से बाइक से बाहर गए थे। वापस लौटते समय तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दुर्गेश पांडेय की मौके पर मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी।