शाहजहांपुर: सिंगरहा गांव में मामूली कहासुनी पर महिला पर ईंट से प्रहार कर किया घायल,पीड़िता ने थाने पर दी तहरीर
शाहजहांपुर जिले के सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र में स्थित गांव सिंगरहा की रहने वाली पीड़िता ममता ने गांव के ही रहने वाले दबंग रामगोपाल पर ईंट से प्रहार कर घायल करने का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी है। मैं थाना प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि घायल महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।