रामपुर मनिहारन: कोतवाली पुलिस ने बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे युवक को किया गिरफ्तार, तलाशी में अवैध छुरी भी बरामद
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध छुरी भी बरामद हुई है। पुलिस कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है। पुलिस को मुखबिर से संदिग्ध युवक के बारे में सूचना मिली थी। इसके बाद बिजलीघर के आगे रेलवे लाइन के पास चेकिंग अभियान चलाया गया।