चाईबासा: रविवार को 12 बजे सदर अस्पताल के ब्लड बैंक से खून दिलाने के नाम पर ग्रामीण मरीजों से ठगी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, गाँव से इलाज कराने आए भोले-भाले मरीजों को कुछ असामाजिक तत्व खुद को अस्पताल का स्टाफ बताकर खून उपलब्ध कराने का झांसा देते हैं और उनसे पैसे वसूलते हैं।