लोहरदगा: हिंडाल्को खान प्रभाग में CSR क्लस्टर की कार्यशाला शुरू, बेहतर भविष्य के लिए आंतरिक हितधारकों के साथ संवाद किया गया
लोहरदगा हिंडाल्को खान प्रभाग में सीएसआर बॉक्साइट क्लस्टर द्वारा दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ सोमवार को शाम 3 बजे दीप प्रज्वलन और आदित्य वंदना के साथ सामूहिक रूप से किया गया। कार्यशाला के दौरान मानव संसाधन प्रमुख विश्वनाथ मुखर्जी की अगुवाई में सीएसआर न्यूजलेटर "स्पंदन" का विमोचन भी किया गया।