लोहरदगा: ज़िले में RGSA ने धर्मगुरुओं के साथ बाल विवाह रोकथाम अभियान चलाया, अक्षय तृतीया पर बाल विवाह मुक्त जिले का संकल्प लिया
लोहरदगा जिले में बाल अधिकारों की सुरक्षा और बाल विवाह की रोकथाम के लिए कार्यरत 'लोहरदगा ग्राम स्वराज्य संस्थान' ने सोमवार को विभिन्न धर्मों के पुरोहितों के बीच जागरूकता अभियान चलाया। कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 2:30 बजे से हुआ, जिसमें धर्मगुरुओं ने बाल विवाह के खिलाफ अभियान को समर्थन देने का संकल्प लिया।