बेगूसराय: कार्यालय कक्ष में डीआईजी ने लगाया जनता दरबार, 7 फरियादियों की सुनी फरियाद
कार्यालय कक्ष में डीआइजी आशीष भारती ने शनिवार की दोपहर 03:00 बजे जनता दरबार का आयोजन किया. इस दौरान कुल सात फरियादियों की फरियाद सुनी. एक-एक फरियादियों की फरियाद सुनते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारी को मामलों के निष्पादन के लिये निर्देशित किया. डीआइजी ने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखना पुलिस प्रशासन की प्रथमिकता है.