नावकोठी: नावकोठी के चार पंचायत में आवास योजना के लाभुकों की सूची अनुमोदन के लिए ग्रामसभा का आयोजन
नावकोठी प्रखंड के चार पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के सूची के अनुमोदन हेतु ग्राम सभा का आयोजन सोमवार को किया गया। इसमें पहसारा पूर्वी डफरपुर हसनपुर बागर और विष्णुपुर पंचायत में 5414 लोगों के नाम का आम सभा के माध्यम से अनुमोदन किया गया। कार्यक्रम में मुखिया दिनेश यादव सुनैना देवी विजय पासवान प्रभादेवी सहित अन्य मौजूद थे।