रफीगंज: ईटार से पॉक्सो एक्ट के नामजद अभियुक्त को पुलिस ने दबोचा
रफीगंज प्रखंड के पौथू थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त विक्की कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि बीते शाम प्राथमिकी में नामजद अभियुक्त विक्की कुमार को ग्राम ईटार से गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायिक कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है।