सकलडीहा: पूरा चेता दुबे गांव में फर्जी रजिस्ट्री के मामले में पीड़ितों ने नवागत एसपी से न्याय की गुहार लगाई
धानापुर के पूरा चेता दुबे गांव में पैतृक जमीन की फर्जी रजिस्ट्री का मामला सामने आया है। आरोप है कि मनीष मिश्रा ने अज्ञात व्यक्ति को खड़ा कर सलाउद्दीन व अरशद की जमीन की रजिस्ट्री करा दी। कई दिन बाद भी एफआईआर न होने पर सवाल उठ रहे हैं। एसडीएम ने जांच व सीओ ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, पीड़ितों ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई।