बीकानेर: बीकानेर शहर में जल्द दौड़ेंगी प्रधानमंत्री ई-बसें, 14 अगस्त को मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन
बीकानेर शहर में जल्द ही प्रधानमंत्री ई-बसें दौड़ती नजर आएंगी। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के प्रयासों का असर अब दिखाई देने लगा है और ई-बसों के संचालन को लेकर सभी तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। शहर में ई-बसों के संचालन के लिए 25 रूट तय किए गए हैं, जिससे अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों को आधुनिक सार्वजनिक परिवहन सुविधा मिल सकेगी। महाराजा गंगा सिंह विश्व