लखीसराय: जिले के गोवर्धन मुसहरी के समीप कार और बाइक की टक्कर में बाइक पर सवार बैठा व्यक्ति सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत।
हलसी थाना क्षेत्र के हलसी सिकंदरा मुख्य मार्ग स्थित गोवर्धन मुसहरी के समीप कार और बाइक की टक्कर हो गई जिससे बाइक पर सवार बैठा एक वृद्ध गंभीर रूप से जख्मी हो गए जिसे ग्रामीणों के सहयोग से बेहतर उपचार हेतु सदर अस्पताल लाया गया जहां उपचार के दौरान वृद्ध की मौत हो गई।वृद्ध की पहचान जमुई जिले के कैथवाड़ा गांव निवासी कुंवर सिंह के पुत्र गीता सिंह के रूप में की गई।