लखीसराय: पति ने पिया शराब तो पत्नी पुलिस को बुला कर पति को पहुंचा दिया हवालात, घोघिबरियारपुर का मामला#
जिले के पीरी बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत घोघि बरियारपुर से एक मामला सामने आया है। जहां शराब के नशे में पति पहुंचा घर तो पत्नी पुलिस को सूचित कर अपने ही पति को पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं पुलिस उक्त शराबी पति को सदर अस्पताल में जांच करा जेल भेज दिया। गिरफ्तार शराबी पति की पहचान घोघि बरियारपुर निवासी अनुज कुमार सिंह के पुत्र आजाद कुमार सिंह के रूप में हुई है।