लखीसराय: जिले के पीरी बाजार थाना क्षेत्र के लोशधानी गांव में जमीनी विवाद के दौरान हुई मारपीट में एक ही परिवार के तीन लोग जख्मी।
जिले के पीरी बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत लोशधानी गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई जमकर मारपीट में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी घायलों को बेहतर उपचार हेतु सदर अस्पताल लाया गया। घायलों की पहचान पीरी बाजार थाना क्षेत्र के लोशधानी गांव निवासी भोला तांती के पुत्र दीपक कुमार ,मनीष कुमार ,एवं उनकी पुत्री कोमल कुमारी हैं।