लखीसराय: किउल स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आया एक युवक की सदर अस्पताल ले जाने के दौरान हुई मौत,कराया जा रहा पोस्टमार्टम
मोकामा झाझा रेलखंड स्थित किउल रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति ट्रेन पर चढ़ने के दौरान दुर्घटना का शिकार हो गया। जिसका रेल अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज हेतु सदर पहुंचाया गया। लेकिन रास्ते मे ही उसकी मौत हो गई। जिसकी पुष्टि सदर अस्पताल में उपस्थित चिकित्सक हरदीप बगेड़िया ने किया। मृतक मुंगेर जिले के तारापुर निवासी संजय मंडल के पुत्र विनोद कुमार है