इटारसी: सांसद ने रेस्ट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं और पत्रकारों से की चर्चा, रेल सेवा पर दी जानकारी
इटारसी रेस्ट हाउस में सोमवार मंगलवार दरमियानी रात पहुंचे लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कार्यकर्ताओं एवं पत्रकारों से चर्चा की रात करीब 12.15 बजे तक चर्चा में उन्होंने बताया कि आगामी 29 अप्रैल को जिले को दो महत्वपूर्ण रेल सेवा गाड़ी संख्या 22589/22590 बनारस–हड़पसर–बनारस एवं 22111/22112 अयोध्या–एलटीटी–अयोध्या—के भव्य स्वागत होगा।