बैतूल नगर: ग्रेच्युटी का भुगतान 4 महीने से लंबित, कर्मचारियों में आक्रोश, स्थाईकर्मी संघ ने सौंपा ज्ञापन
बैतूल। लोक निर्माण विभाग के समस्त स्थाईकर्मी एवं दैनिक वेतनभोगी संघ छिंदवाड़ा द्वारा मंगलवार दोपहर 2 बजे ग्रेच्युटी भुगतान में हो रही देरी को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। कर्मचारियों ने बताया कि पिछले चार महीनों से मृत्यु सह उपादान (ग्रेच्युटी) की राशि का भुगतान नहीं किया गया है, जिससे उनमें भारी आक्रोश व्याप्त है।