खनिज विभाग ने खनिजों के अवैध परिवहन पर की कार्यवाही
-
कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देशन में जिला खनिज अधिकारी श्री विपुल रावत एवं खनिज अमले के द्वारा आज मंगलवार को भी टीकमगढ़ में खनिजों के अवैध परिवहन पर कार्यवाही की गई।
खनिज विभाग ने झिरकी बगिया रोड पर एम सेंड से भरा एक ट्रैक्टर ट्रॉली एवं सिद्धिविनायक कालोनी में रेत से भरा हुआ एक डंपर जब्त किया तथा मय खनिज जप्तशुदा वाहनो को देहात पुलिस थाना की अभिरक्षा में रखा गया।
इसी प्रकार खनिज विभाग के द्वारा मोरम से भरा एक ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त किया गया, जिसे देहात पुलिस थाना की अभिरक्षा में रखा गया।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh