बांका: देवदा के पास बाइक दुर्घटना में तीन लोग घायल, एक को मायागंज अस्पताल रेफर किया गया
Banka, Banka | Jan 1, 2025 देवदा समीप बुधवार दोपहर 3 बजे बाइक दुर्घटना में 3 लोग जख्मी हो गये। सभी जख्मी का सदर अस्पताल में डॉ. लक्ष्मण पंडित की देख रेख मे उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार देवदा निवासी मुरारी राम सड़क पार कर रहे थे। इस दौरान बेलहर से बांका आ रहे बाइक सवार मोनू सिंह ने पैदल जा रहे मुरारी राम को टक्कर मार दी। इस दौरान बाइक पर सवार एक अन्य गुड्डु सहित तीनों जख्मी हो गये