बखरी: तैलिक वैश्य संघ के तत्वावधान में दानवीर भामाशाह की जयंती मनायी गई ।
जयंती समारोह में मौजूद लोगों ने दानवीर भामाशाह की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा पूर्वक नमन किया। तैलिक वैश्य भवन में आयोजित जयंती समारोह को संबोधित करते हुए संरक्षक समिति के संयोजक पूर्व पार्षद सिधेश आर्य ने कहा कि राष्ट्र की अस्मिता तथा मेवाड के स्वाभिमान की रक्षा के लिए उन्होंने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।