नजीबाबाद: नांगल सोती में मौ. अलीपुर द्वारका निवासी युवक गंगा में कूदा, तेज बहाव के कारण नहीं लगा सुराग
मौ. अलीपुर द्वारका निवासी युवक गंगा में कूदा, तेज बहाव के कारण नहीं लगा सुराग नांगल सोती के मौ. अलीपुर द्वारका निवासी एक युवक ने बालावाली पुल से गंगा नदी में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी शुक्रवार शाम करीब 5 बजे मिली। जानकारी के अनुसार वाशु शर्मा (पुत्र स्व. नरेंद्र शर्मा) उम्र 24 वर्ष ने अज्ञात कारणों के चलते गंगा नदी में छलांग लगा दी।