महरौनी: महरौनी डाक कार्यालय में तैनात हरियाणा निवासी युवती ने किया विषाक्त का सेवन, इलाज के दौरान हुई मौत
कस्बा महरौनी के कायस्थ पुरा में निवासरत हरियाणा निवास युवती महरौनी स्थित डाक कार्यालय में बाबू के पद पर तैनात थी।उक्त युवती ने अज्ञात कारणों के चलते गुरुवार सुबह के समय विषाक्त का सेवन कर लिया।जिसके चलते उसके हालात बिगड़ने लगे उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।बरहाल मामले को लेकर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।