स्याना: नगर के अग्रवाल धर्मशाला में आर्य समाज वार्षिक महोत्सव के दूसरे दिन यज्ञ में आहुति देने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़
Siyana, Bulandshahr | Sep 27, 2026
नगर के अग्रवाल धर्मशाला में आर्य समाज द्वारा आयोजित वार्षिक महोत्सव के दूसरे दिन यज्ञ में आहुति देने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। रविवार को यज्ञ के साथ वार्षिक महोत्सव के दूसरे दिन का शुभारंभ किया गया। यज्ञ में यजमानों के साथ-साथ नगर क्षेत्र के दर्जनों परिवारों ने आहुति देकर धर्म लाभ उठाया।