मिर्जापुर: जिला निर्वाचन अधिकारी ने घंटाघर के तीन बूथों का किया निरीक्षण, शांतिपूर्ण मतदान के दिए निर्देश
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद वाराणसी खंड के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार गंगवार ने नगर क्षेत्र के घंटाघर स्थित बूथ संख्या 99, 224 और 225 का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद पीठासीन अधिकारियों एवं माइक्रो आब्जर्वर को मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
#Mirzapur #TodayMirzapurNews #MLCचुनाव2026 #मिर्जापुर #Election2026 #मतदान #जिलानिर्वाचनअधिकारी
Mirzapur, Mirzapur | Oct 23, 2026