उज्जैन शहर: नानाखेड़ा थाना क्षेत्र में दो पक्षों में जमकर विवाद, चले लाठी-डंडे, पुलिस ने मामला दर्ज किया
नानाखेड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार को पुराना विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। गाली-गलौज और शोर-शराबे को लेकर चल रही तनातनी उस समय भड़क उठी जब मोहल्ले में बैठे युवकों को टोका गया। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों के साथ पथराव शुरू हो गया। घटना में कुल 7 लोग घायल हुए, जिनमें एक पक्ष के 5 और दूसरे के 2 लोग शामिल हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती