नगर परिषद ने रविवार सुबह 11 बजे पुलिस बल के साथ बस स्टैंड क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। दुकानों के आगे लगे अस्थायी शेड व सामान को जेसीबी से हटाया गया। कार्रवाई के दौरान कई दुकानदारों ने खुद ही अपना सामान हटा लिया। नगर परिषद द्वारा पहले ही नोटिस दिए गए थे, लेकिन पालन नहीं होने पर यह कार्रवाई की गई। सीएमओ केव्हीएस बघेल ने मौके पर मौजूद रहे।