डिंडौरी: बढ़ईगढ़ गांव में मोटरसाइकिल अनियंत्रित होने से चालक घायल, शहपुरा अस्पताल में उपचार जारी
डिंडौरी जिले के बढ़ईगढ़ गांव में मोटरसाइकिल अचानक रफ्तार के साथ अनियंत्रित हो गई जिसके चलते मोटरसाइकिल चालक घायल हो गया घायल को 108 एंबुलेंस वाहन की मदद से शहपुरा अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार जारी है । प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम 4:00 बजे तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित हो गई और हादसे में मोटरसाइकिल चालक घायल हो गया ।