काको: जीविका से बदली धरमपुर के निकिता की जिंदगी, बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल, फिलहाल 8000 की आय
Kako, Jehanabad | Jun 11, 2026 जहानाबाद के काको प्रखंड के धरमपुर गांव की निकिता कुमारी ने जीविका से जुड़कर आत्मनिर्भरता की नई पहचान बनाई है। गुलाब जीविका स्वयं सहायता समूह की सदस्य निकिता को अनुसूचित जाति एवं जनजाति आवासीय विद्यालय, काको में रसोइया के रूप में रोजगार मिला है, जिससे उन्हें प्रतिमाह ₹8,000 की आय हो रही है। इस आय से परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है।