लालगंज: लहगपुर में मोहर्रम पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न, अधिकारियों ने गाइडलाइन के अनुसार त्योहार मनाने की अपील की
आगामी मोहर्रम त्यौहार के मद्देनजर गुरुवार शाम 4:30 बजे लहंगपुर चौकी परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक चौकी प्रभारी सुजीत कुमार सेठ की अध्यक्षता में संपन्न हुई। चौकी प्रभारी सुजीत कुमार सेठ ने सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार ही त्यौहार मनाने का आग्रह किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि कहीं भी कोई नया कार्य नहीं किया जाएगा।