सहार: सहार में सोन नदी ने छीनी मासूम की जिंदगी, डूबने से हुई मौत, चाची बची, गुस्से में उबला जनसैलाब ने सड़क जाम कर किया विरोध
Sahar, Bhojpur | May 2, 2026 सहार थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां धौरी स्थित बालू घाट नंबर-34 बी पर नहाने गई तीसरी कक्षा की छात्रा की सोन नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतका की पहचान अनुज कुमार चन्द्रवंशी की 10 वर्षीय पुत्री शिल्पी कुमारी के रूप में की गई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।जानकारी के अनुसार, शिल