लालगंज: ड्रमंडगंज क्षेत्र के एक गांव की निवासिनी महिला ने आरोपी युवक के खिलाफ सीएम पोर्टल पर शिकायत कर कार्रवाई की लगाई गुहार
ड्रमंडगंज के एक गांव निवासिनी महिला ने 15 दिन बाद भी आरोपी युवक के विरुद्ध कार्रवाई नहीं होने पर गुरुवार दोपहर बाद करीब 12:30 बजे राज्य महिला आयोग और सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र में पीड़ित महिला ने बताया कि बीते 11 मार्च की रात करीब 8:00घर के बाहर सिवान की ओर शौच के लिए जा रही थी युवक गलत नियत से हाथ पकड़कर जबरदस्ती की।