बीसलपुर: दस लाख रुपये अतिरिक्त दहेज न मिलने पर विवाहिता से मारपीट, जान से मारने की धमकी, 6 लोगों पर प्राथमिक दर्ज
बीसलपुर - मायके से दस लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर पुलिस ने पति, ससुर, जेठ और जेठानी समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल वालों ने उसके साथ जमकर गाली-गलौज व मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए उसे घर से बाहर निकाल दिया।