गंगरार: गंगरार में बड़ी कार्रवाई: बोलेरो कैंपर से 150 ग्राम एमडीएमए किया गया जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
चित्तौड़गढ़ जिले में ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत गंगरार थाना पुलिस और डीएसटी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एनएच-48 सर्विस रोड पर नाकाबंदी के दौरान बोलेरो कैंपर से 150 ग्राम अवैध एमडीएमए जब्त किया। पुलिस ने वाहन में सवार अजमेर निवासी शैतान गुर्जर और पवन मेघवंशी को गिरफ्तार किया।