लोहंडीगुडा: पीसीसी चीफ दीपक बैज ने बीजेपी सरकार पर लगाया आरोप, कहा- जनता के पैसे को सरकार कर रही है बर्बाद
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि इन्वेस्ट कनेक्ट जैसे आयोजनों के बावजूद प्रदेश में निवेश और उद्योगों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल रहा है। बढ़ती महंगाई, औद्योगिक चुनौतियों और निवेशकों की घटती रुचि के बीच सरकार केवल दिखावे पर केंद्रित नजर आ रही है, जबकि उद्योग जगत और आम जनता को वास्तविक राहत एवं लाभ की आवश्यकता है।