कुंडा: हथिगवां पुलिस ने मारपीट मामले में वांछित 2 अभियुक्तों को लंगड़ी का पुरवा जहानाबाद से गिरफ्तार कर जेल भेजा
हथिगवां पुलिस ने मारपीट मामले में वांछित अभियुक्त को लंगड़ी का पुरवा जहानाबाद से गिरफ्तार किया है। सीओ कुंडा ने सोमवार शाम 6 बजे बताया की गिरफ्तार अभियुक्तों में राममूरत यादव और इन्द्रजीत यादव शामिल हैं, जो लंगड़ी का पुरवा जहानाबाद के निवासी हैं। दोनों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है और उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।