पुरोला: पुरोला में तहसील दिवस पर ग्रामीणों ने सड़क और सिंचाई संबंधी शिकायत प्रमुखता से उठाई,Sdm की अध्यक्षता में हुआ तहसील दिवस
मंगलवार तहसील दिवस एसडीएम देवानंद शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इस मौके पर लोक निर्माण,विद्युत, सिंचाई व पेयजल की सबसे ज्यादा शिकायतें दर्ज हुई। पुजेली गांव के ओमप्रकाश और भद्री प्रसाद नौडियाल ने पुरोला-नौरी मोटर मार्ग के खस्ताहाल की शिकायत की,साथ ही सेब की फसल आने तक मोटर मार्ग पर डामरीकरण की मांग की। Sdm ने दर्ज शिकायतों निस्तारण करने के निर्देश दिए।