चास: बार पोखर गांव में योजनाओं की अनदेखी से आक्रोश, 75% परिवार शौचालय से वंचित
Chas, Bokaro | Jun 22, 2026 बोकारो जिले के चास प्रखंड के बार पोखर गांव में केंद्र-राज्य की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।सोमवार सुबह 8 बजे ग्रामीणों का आरोप है कि सरकारी योजनाओं में पात्रों की अनदेखी कर अपात्रों को लाभ दिया गया। बरसों से पक्के मकान की आस लगाए कई गरीब परिवार आज भी प्लास्टिक की झोपड़ियों में रहने को मजबूर हैं।