डुमरा: सीतामढ़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुर्की वारंटी सरयुग महतो गिरफ्तार
सीतामढ़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुर्की वारंटी सरयुग महतो को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, सरयुग महतो भैरोकोठी गांव का निवासी है और लंबे समय से वारंट के तहत फरार चल रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे धर दबोचा।