भिंड नगर: भिंड के युवा नेता विश्व प्रताप सिंह राजावत बने भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष, लोगों ने दी बधाई
भिंड जिले के उभरते हुए युवा नेता विश्व प्रताप सिंह राजावत ‘विष्णु’ को भाजपा युवा मोर्चा में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश पदाधिकारियों की जारी सूची में भिंड शहर के निवासी विष्णु राजावत को प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद शुक्रवार शाम 4:00 बजे उन्होंने पार्टी कार्यालय से वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।