हिण्डौन: हिंडौन के नरेंद्र कुमार बंसल को आईएएस पदोन्नति पर अग्रवाल समाज ने किया भव्य अभिनंदन
राजस्थान के 18 आरएएस अधिकारियों के साथ हिंडौन के नरेंद्र कुमार बंसल को भी आईएएस कैडर में पदोन्नति मिली। पदोन्नति के बाद पहले बार गृह नगर पहुंचे बंसल का अग्रवाल समाज ने भावुक और भव्य तरीके से स्वागत किया, जिसमें उनकी धर्मपत्नी प्रभा बंसल को भी सम्मानित किया गया।