चरपोखरी: सरकारी स्कूल में गुरुजी ने क्लास लेने से किया इंकार, बच्चों की पढ़ाई हो रही बाधित
बिहार सरकार जहां एक ओर सरकारी विद्यालयों में बेहतर शिक्षा व्यवस्था का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर इन दावों की हकीकत ज़मीनी स्तर पर पूरी तरह खोखली नजर आ रही है। ताजा मामला राजकीयकृत मध्य विद्यालय चरपोखरी का है, जहां एक शिक्षक की मनमानी और लापरवाही ने पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं।