सिख साजना दिवस एवं वैशाखी का त्योहार गुरुद्वारा नानक दरबार चाईबासा में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया I समुह साध संगत को श्री गुरू सिंह सभा के अध्यक्ष गुरमुख सिंह खोखर ने वैशाखी की लख लख बधाइयाँ दी I 11अप्रैल को आरंभ किये गये श्री अखंड पाठ की सम्पूर्णता के उपरांत गुरुद्वारा में निशान साहिब का चोला बदल कर अरदास की गई I.