चायल: पेरई में बाउंड्रीवाल तोड़कर जमीन पर कब्जे का आरोप, पिपरी थाने में दो के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर
कौशाम्बी। पिपरी थाना क्षेत्र में जमीन के विवाद को लेकर बाउंड्रीवाल तोड़ने और जबरन कब्जे की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि दबंगों ने भूमि पर बनी करीब सात फीट ऊंची बाउंड्रीवाल तोड़ दी। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई।