कटोरिया: माउंट केरला आवासीय विद्यालय राधानगर के छात्र हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, स्कूल संचालक ही निकला कातिल।
Katoria, Banka | Jul 1, 2026 राधानगर स्थित माउंट केरला आवासीय विद्यालय के छात्र आनंद कुमार हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। खुलासे में स्कूल का संचालक ही आनंद का हत्यारा निकला। बुधवार को कटोरिया में बेलहर एसडीपीओ ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी जानकारी। संचालक एवं एक शिक्षिका को आपत्तिजनक हालत में आनंद ने देखा था, किसी को पता ना चले इसलिए घटना को दिया अंजाम।