🚨 भीलवाड़ा में रेत खनन का विरोध पड़ा भारी! घर पर हमले का आरोप, पुलिस पर उठे सवाल
भीलवाड़ा के बड़ला गांव में कथित अवैध रेत खनन का विरोध करने पर एक परिवार पर हमले का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित शंभूलाल मीणा के अनुसार, करीब 25 से 30 लोग दीवार फांदकर घर में घुस आए और पत्नी व बच्चों के साथ मारपीट की। हमले में पत्नी का हाथ टूट गया, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पीड़ित का आरोप है कि हमलावर रात दो बजे तक घर के बाहर हंगामा करते रहे। परिवार लगातार 100 और 112 नंबर पर पुलिस से मदद मांगता रहा, लेकिन कोई सहायता नहीं मिली।
सोमवार को पीड़ित दंपती ने एसपी कार्यालय पहुंचकर परिवाद सौंपा और आरोपियों की गिरफ्तारी, परिवार की सुरक्षा तथा पुलिस की भूमिका की जांच की मांग की।
📍 स्थान: बड़ला गांव, भीलवाड़ा (राजस्थान)
⚠️ फिलहाल मामले में लगाए गए आरोप पीड़ित के परिवाद पर आधारित हैं।
📲 ऐसी ही बड़ी और स्थानीय खबरों के लिए फॉलो करें @rajasthanfocus
#BhilwaraNews #RajasthanNews #RajasthanFocus #BhilwaraCrime #RajasthanCr
Beejoliya, Bhilwara | Nov 24, 2026