कोलायत: कोलायत के डेह गांव में देर रात हुई बड़ी चोरी, घर से लाखों की नकदी और जेवरात गायब, कोलायत थाने में मामला दर्ज
कोलायत क्षेत्र के डेह गांव में देर रात हुई बड़ी चोरी की वारदात ने ग्रामीणों में दहशत फैला दी। अज्ञात चोरों ने गांव निवासी मोहन सिंह पुत्र बालू सिंह राजपूत के मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की नकदी एवं सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। चोर मकान की छत के रास्ते घर में घुसे और रात 12 बजे से 3 बजे के बीच वारदात हुई