महरौनी: ग्राम प्रधान गुगरवारा का आरोप, एक निजी कंपनी ने पाइपलाइन डालते समय ग्राम सभा की नाली तोड़ दी
ग्राम प्रधान गुगरवारा एवं ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उनके गांव में एक निजी कंपनी द्वारा मुख्य सड़क के किनारे पाइपलाइन डाली जा रही थी।इसी दौरान उक्त कंपनी ने लापरवाही बरतते हुए गांव के गंदे पानी की जल निकासी के लिए बनी हुई नाली को तोड़ दिया है। उन्होंने मामले में जिलाधिकारी से मामले की जांच कर उचित कार्यवाही की मांग की।