कांके: नव वर्ष के मौके पर हुड़दंगियों पर रहेगी नजर: सिटी एसपी
Kanke, Ranchi | Dec 30, 2024 रांची पुलिस ने सोमवार दोपहर करीब 12 बजे नए साल को लेकर गाइडलाइन जारी की है। नए साल में हुड़दंगियों पर पुलिस की नजर रहेगी। सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि नए साल के जश्न मे यदि ड्रंक एंड ड्राइव के साथ सड़क और सार्वजनिक स्थलों पर स्टंट करते हुए पाए जाते हैं तो त्वरित और कठोर कार्रवाई की जाए।