कोल: बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के विरोध में बजरंग दल ने सासनी गेट चौराहे पर किया प्रदर्शन, फूंका पुतला
Koil, Aligarh | Dec 21, 2025 बांग्लादेश में हिंदुओं की हो रही हत्या के विरोध में अलीगढ़ में बजरंग दल सड़कों पर उतर आया है। बजरंग दल के कार्यकर्ता और पदाधिकारी रविवार दोपहर सासनी गेट चौराहे पर इकट्ठा हुए। बजरंग दल के कार्यकर्ता और पदाधिकारी ने सासनी गेट चौराहे पर हाथों में पोस्टर बैनर लेकर प्रदर्शन किया और पुतला फूंका है।