गुन्नौर: गांव विधौती फाजिलपुर में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर पथराव और फायरिंग, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
जुनावई थाना क्षेत्र के गांव विधौती फाजिलपुर में सोमवार रात करीब 11:30 बजे पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर पथराव हुआ और फायरिंग भी की गई। अचानक से हुई इस घटना से गांव में अफरा तफरी मच गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। लेकिन दोनों पक्षों के लोग काफी आक्रोश में थे।